{"_id":"6a88a5bd0b4f2de2d305d038","slug":"disaster-management-training-and-safety-audit-programs-organized-in-schools-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-161692-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और सुरक्षा ऑडिट कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और सुरक्षा ऑडिट कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के विद्यालयों में जागरूकता, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से बचाव व राहत कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना तथा विद्यालयों को आपदा के प्रति सुरक्षित और तैयार बनाना रहा।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती मंदिर महाविद्यालय में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 600 छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, आगजनी जैसी विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, ''दामिनी'' और ''सचेत'' एप के उपयोग तथा मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी प्राप्त करने के तौर-तरीके भी बताए गए।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने आपदा प्रबंधन और विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, तहसील में समस्त लेखपालों को राहत पोर्टल, ग्राम आपदा प्रबंधन समिति और ग्राम आपदा प्रबंधन कार्य योजना तैयार करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार मड़ावरा मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित तहसील का स्टाफ और लेखपाल मौजूद रहे।