{"_id":"cf2b85ee9d409c4c1e39216f240fba77","slug":"disabled-children-showed-skills-in-competitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग बच्चों ने दिखाया प्रतियोगिताओं में हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग बच्चों ने दिखाया प्रतियोगिताओं में हुनर
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विश्व विकलांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने अपना हुनर दिखाया।
नगर संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि बच्चों पर निरंतर ध्यान दिया जाए तो वह सामान्य बच्चों की तरह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने शासन की ओर संचालित योजनाओं को मूर्त रूप देने को किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने कहा कि समेकित शिक्षा के अंतर्गत ऐसे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी एबीएसए, जिला समन्वयक, एबीआरसी व जनप्रतिनिधियों से सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इससे पहले विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। ब्रेन लेखन में श्याम सुंदर प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व अजीत तृतीय, छूकर पहचानना में मनीराम प्रथम, पूनम द्वितीय व चंद्रवती तृतीय, मेंढक दौड़ में विशाल प्रथम, सुरेश पाल द्वितीय व किशोरी तृतीय, लेखन में खुशबू प्रथम, अंजना द्वितीय व आकाश तृतीय, मटकी फोड़ में अंशुल प्रथम, करिश्मा द्वितीय व राखी तृतीय, कुर्सी दौड़ में शिवम प्रथम, जनक द्वितीय व काजल तृतीय, चित्रकला में भगत सिंह प्रथम, हर्षित जैन द्वितीय व
बहादुर तृतीय, बैग रेस में जनक प्रथम, बृजेश द्वितीय, रीतेश व कमल तृतीय, जलेबी दौड़ में उमा प्रथम, बृजेश द्वितीय व रीतेश तृतीय, टप में गेंद डालना में सौम्या प्रथम, सोमू द्वितीय, अक्षय, अजान, अनमोल व विकास तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त देश रंगीला रंगीला... पर नृत्य और नाटक सुदामा मित्रता, लापरवाह चौकीदार का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में उप बेसिक शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा, बीईओ राजकुमार पुरोहित, जगत सिंह राजपूत, संतोष वर्मा, बृजेश सिंह, जिला समन्वयक दीपमाला चड्ढा, कमलेश वर्मा, जाहर सिंह, एबीआरसी संजय कुमार, शिवदत्ता विदुआ, अनिल पटैरिया, कालका प्रसाद अवस्थी, सुनील वर्मा, चंद्रप्रताप बंटी राजा, संकुल प्रभारी असद खां, कमल कुमार कुशवाहा,
अब्दुल गनी, शिवकुमार मौर्य, शशिकला मौर्य, मदनमोहन राज, रवि भास्कर, मनोज कुमार, अभय राज, सुधा सिंह, पुनीत कुमार, प्रतीक दीक्षित, रामदेवी, ज्ञानेश तिवारी उपस्थित रहे। संचालन अजय श्रीवास्तव, एबीआरसी हेमंत तिवारी व रिचा अग्रवाल ने किया।
सह समन्वयकों ने किया प्रोत्साहित
कुछ सह समन्वयकों ने खेल प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देने में सहयोग प्रदान किया। वहीं, अनेक सह समन्वयक कार्यक्रम से गायब भी रहे।