फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Disabled child lit the funeral pyre of his parents

Lalitpur News: माता-पिता की चिता को दिव्यांग बच्चे ने दी मुखाग्नि

Wed, 07 Feb 2024 11:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Disabled child lit the funeral pyre of his parents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पडवां में मंगलवार को पत्नी के फंदे से लटक कर जान देने पर पुलिस को देख घबराए पति की हार्टअटैक से मौत हो गई। प्रशासन ने रात में ही दंपती का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार सुबह दोनों शव का अंतिम संस्कार करा दिया। माता पिता की चिता को जब उसके आठ वर्षीय दिव्यांग पुत्र ने आग लगाई तो वह फफक कर रो पड़ा। यह नजारा देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
ग्राम पडवां के कुशवाहा निवासी छुट्टन कुशवाहा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करता था। मंगलवार देर शाम उसकी पत्नी सोना (25) ने किसी बात को लेकर घर की म्यारी (कच्चा कमरा) से साड़ी से लटक कर जान दे दी थी। जबकि, छुट्टन घर में दवा खाकर लेटा था। पत्नी के नजर न आने पर घर के आंगन में खेल रही अनामिका (5) से मां को बुलाने को उसने कहा तो अनामिका म्यारी में उसे बुलाने पहुंची तो उसने मां का शव फंदे से लटके देखा तो चीख पड़ी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन छुट्टन वहां पहुंचा और उसने गले में रस्सी बांधे लटक रही सोना को किसी तरह से उतारा। उसकी चीख-पुकार सुन परिवार के अजय कुशवाहा, राजधर कुशवाहा, प्रतिपाल, अनंतराम आदि उसे निजी वाहन से लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सोना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक आरके मिश्रा व कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पति छुट्टन से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान छुट्टन बेहोश होकर गिर पड़ा। डॉक्टर ने तत्काल उसकी जांच की तो वह मृत मिला। डॉक्टर के मुताबिक उसकी हार्टअटैक से मौत हुई थी। मामला तूल न पकड़ ले, इसको लेकर उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने देर रात दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद रात करीब दो बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------दो बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
परिजनों ने बताया कि छुट्टन के दो बच्चों में बेटी अनामिका (5) व बेटा देव (8) है। देव बचपन से ही दिव्यांग था। इसे लेकर माता पिता काफी परेशान रहते थें, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी, जिस कारण कहीं बाहर उपचार नहीं करा सके। दोनों बच्चों के सिर से माता और पिता का साया उठ जाने से उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

----
एक एकड़ खेती से करता था परिवार का गुजारा
एक एकड़ खेती के मालिक जगु कुशवाहा के तीन पुत्रों में छुट्टन सबसे छोटा था। आर्थिक तंगी के चलते सभी भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
-----------
पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति की तबीयत खराब हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।-आरके मिश्रा, सीओ महरौनी
------------
मृतक को आपदा से राहत नहीं दी जा सकती है। उसके नाम खेती होने पर उसे कृषि बीमा से क्लेम मिल सकता है। आरती सिंह, आपदा विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed