फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty water suppling

गंदे पानी की आपूर्ति से नहीं मिला छुटकारा राजपूत कॉलोनी

Sun, 28 Jun 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
dirty water suppling
नल से आ रहा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा प्रथम स्थित राजपूत कॉलोनी के निवासी इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। पिछले दिनों कॉलोनी के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की थी, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर पेयजल समस्या बनी हुई है। अफसर इसे ठीक करने के प्रयास में लगे हुए हैं, लेकिन राजपूत कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति का निदान नहीं हो पा रहा है। यहां पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसे ध्यान में रखकर स्थानीय लोगों ने आईजीआरएस का सहारा लेते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर विभागीय कर्मियों ने कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन वे उसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। सुबह की आपूर्ति में लोग नलों से पानी भरते हैं, जब उसमें गंदे पानी की आपूर्ति होती है तो वे उसे फेंक देते हैं। इसके पश्चात उन्हें या तो पड़ोसी की बोरिंग से पानी भरना पड़ता है या फिर वे हैंडपंप से पानी जुटाते हैं।
विज्ञापन

राजपूत कॉलोनी का कुछ ऐसा भी क्षेत्र है, जहां पर जलापूर्ति अक्सर बाधित बनी रहती है। गर्मियों के दिनों में कइयों की बोरिंग व सबमरसेबल से भी पानी निकलना कम हो गया है। इससे वह जल संस्थान की आपूर्ति की ओर देख रहे हैं। वहीं, विभागीय अफसर कॉलोनी की बाधित आपूर्ति की वजह नहीं जान पाए हैं। ऐसे में कॉलोनीवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरसात के दिनों में अधिकांश बीमारियां गंदे पानी से होती हैं। वर्तमान में जल संस्थान यही गंदगी दे रहा है। यदि इसे तत्काल ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी कॉलोनी में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। विभागीय अफसरों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
- रामकुमार दुबे
पानी में साबुन का झाग सा निकल रहा है, साथ ही पानी में बदबू आ रही है। जलसंस्थान अभी तक पाइप लाइन में लीकेज नहीं तलाश पाया है। इससे हर रोज नलों से आ रहा पानी फेंकना पड़ रहा है।

- सोनू शुक्ला
---
दो जून को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि राजपूत कॉलोनी आजादपुरा में एक माह से नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- मनोज सक्सेना
राजपूत कॉलोनी में स्टाफ को भेजा था, लेकिन पाइप लाइन में लीकेज अभी तक नहीं मिला है। सोमवार को मोहल्ले में स्थान चिह्नित कर खुदाई कराई जाएगी।
- राहुल सिंह, अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed