फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirty water accumulated in the drains of Shantinagar

Lalitpur News: शांतिनगर की नालियों में जमा गंदा पानी

Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated in the drains of Shantinagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम में स्थित शांति नगर की नालियों में जमा गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध से यहां के बाशिंदे परेशान हैं। उन्होंने ईओ से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

नेहरू महाविद्यालय के गेट नंबर दो के सामने वाली गली में नालियों में लंबे समय से पानी जमा है। यहां के लोगों ने बताया कि सात महीनों से मोहल्ले में सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं। पानी की निकासी नहीं होने से नालियां चोक हो गई हैं और यह सड़क पर फैल रहा है, इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पांच महीनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। कचरा फेंकने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। सड़क किनारे रखा कचरे का डस्टबिन भी गायब है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed