फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirty sheets found on bed, reprimanded

Lalitpur News: बेड पर मिलीं गंदी चादरें, लगाई फटकार

Tue, 17 Sep 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Dirty sheets found on bed, reprimanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। सोमवार को अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां बेडों पर गंदी चादरें मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

दोनों अधिकारी अस्पताल के पुरुष व महिला वार्ड में पहुंचे, जहां मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। यहां मरीजों के पलंग के चद्दर गंदे होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही नियमित रूप से चद्दर बदलने के निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी जानी। कचरा का उठान समय से करने के लिए कहा। तत्पश्चात रक्तकोष परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। चिकित्सकों समेत चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों को समुचित उपचार की सुविधा देने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इम्तियाज अहमद समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed