फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirt prevails in the pre-secondary school, animals roaming the campus

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गंदगी व्याप्त, परिसर में घूम रहे जानवर

Sun, 24 Oct 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dirt prevails in the pre-secondary school, animals roaming the campus
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र के डोंगराखुर्द स्थित संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्थाएं हावी है। स्कूल में गंदगी और परिसर में आवारा जानवर घूम रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि जानकारी के बाद भी जिम्मेदार शिक्षक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा विद्यालय में बच्चों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराने के लिए परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, ड्रेस पुस्तकें, स्वेटर, जूते मोजे से लेकर मध्यांत भोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अध्यापकों की उदासीनता के कारण सरकार की तमाम योजनाएं भी बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं अच्छा माहौल देने में खरी नहीं उतर पा रही हैं। विद्यालय में साफ-सफाई नहीं होती है इससे गंदगी की भरमार रहती है। ऐसे में बच्चों को संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। साथ ही विद्यालय परिसर में विचरण कर रहे आवारा जानवरों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है इससे बच्चों के फंसकर घायल होने का खतरा बना रहता है। विद्यालय खुलने व बंद होने का समय निश्चित नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिससे बच्चों का पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगराखुर्द का गेट खुला रहता है जिससे जानवर अंदर घुस जाते है मैने स्वयं जानवर देखे हैं और स्टाफ से भगाने को कहा था आगे से गेट बंद करा दिया जाएगा।-रामगोपाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed