{"_id":"6a0cc821245c22a2fd0a2777","slug":"directives-issued-to-register-report-regarding-negligence-at-cattle-shelters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156586-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोवंश आश्रय स्थल में लापरवाही पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोवंश आश्रय स्थल में लापरवाही पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसमें विकासखंड बालाबेहट में गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाइ गईं। इस पर जिलाधिकारी ने गो सेवा समिति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में बिजरौठा गोशाला के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एक दिन का वेतन रोके जाने और उन्हें नियमित रूप से गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिले में गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के बेहतर रखरखाव, भूसा, चारा, साइलेज, पेयजल, छाया, टिनशेड एवं भीषण गर्मी व लू से बचाव के संबंध में आयोजित अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने गर्मी एवं लू से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान तहसीलदार पाली ने बताया कि विकासखंड बालाबेहट स्थित गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण में गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गईं। वहां गायों के लिए पर्याप्त छाया एवं गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही समाजसेवी संस्था गो सेवा समिति को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तहसीलदार पाली को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के सचिव के माध्यम से गो सेवा समिति के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।