{"_id":"66c90a233e85aaa86800ff44","slug":"difficult-to-pass-through-cuts-and-potholes-on-devgarh-bypass-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119693-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देवगढ़ बाइपास पर कट और गड्ढों से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देवगढ़ बाइपास पर कट और गड्ढों से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नेहरूनगर में बुढ़वार मार्ग से देवगढ़ बाइपास नाली के अभाव में जर्जर हो गया है। नालियों का पानी फुटपाथ पर होकर बह रहा है। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। तिराहा पर जलभराव होने से सड़क कट गई है। वाहन चालक अनियंत्रित हो रहे हैं। कई तो गिरकर चुटहिल तक हो रहे हैं।
बुढ़वार मार्ग से देवगढ़ बाइपास की हालत नेहरूनगर के तिराहा से अंबेडकर कॉलोनी तक जर्जर है। नेहरूनगर तिराहा पर जमा हो रहे पानी से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं, कई जगह कट गई है। अब फुटपाथ पर ही नहीं सड़क पर भी पानी भर रहा है। सड़क के गड्ढे व कट तक जलमग्न हो गए हैं। चालकों को आवाजाही में गड्ढों की जानकारी नहीं हो पाती। दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों को अधिक समस्या हो रही है। तिराहा से एक ओर सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया है।