फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   died in ambulance

तालाब में डूबे युवक को इलाज के लिए एंबूलेंस से लाते समय रास्ते में मौत

Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
died in ambulance
तालाब में डूबे युवक को एंबुलेंस से लाते समय मौत
विज्ञापन

ललितपुर/बानपुर। थाना बानपुर अंतर्गत देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब पार कर रहा युवक थक गया, जिससे डूबने लगा। उसे आननफानन में तालाब से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। कस्बावासियों ने एंबुलेंस में आक्सीजन न होने पर मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम महरौनी, मुख्य चिकित्साधिकारी व एसीएमओ मौके पर पहुंचे।
मंगलवार को थाना बानपुर के कस्बा निवासी अरविंद सिंह बुंदेला (27) पुत्र जगदीश सिंह देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए कस्बा से एक किलोमीटर दूर गनेशपुरा स्थित बड़ा तालाब गया था। विसर्जन के बाद सभी लोग वापस आ गए, जबकि अरविंद व एक साथी वहीं रुक गए। इसके बाद तालाब पार करने के लिए अरविंद कपड़े पहने ही कूद गया और तालाब पार करने लगा। तालाब लगभग 25 एकड़ में फैला है, इसलिए काफी बड़ा होने के कारण अरविंद बीच तालाब में पहुंचने पर थक गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने देखा तो तुरंत कूदकर उसे तालाब से बाहर निकाला गया। बानपुर थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी से लेकर उसे कस्बा के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसे एंबुलेंस से वापस ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद मौके पहुुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक तालाब पार करने के दौरान डूबने लगा था, उसे बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई व एक बहन है। भाइयों में तीसरे नंबर का था। घर पर कृषि का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन
कस्बा बानपुर निवासी अरविंद सिंह को जिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसमें ऑक्सीजन गैस नहीं थी। कस्बावासियों का आरोप था कि यदि आक्सीजन होती तो अरविंद की जान बचाई जा सकती थी। दूसरी ओर, एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने की सूचना पर मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी पहुंच गए। जिन्होंने एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं पाए जाने पर एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर दीपेंद्र सिसौदिया को नोटिस दिया गया है। साथ ही कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि यह लापरवाही क्षम्य नहीं है, इस मामले में जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed