Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Didi achieved the status of a millionaire by running a jewellery shop and sewing and embroidery.

Lalitpur News: मनिहारी की दुकान व सिलाई-कढ़ाई कर हासिल किया लखपति दीदी का मुकाम

Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Didi achieved the status of a millionaire by running a jewellery shop and sewing and embroidery.
जखौरा के ग्राम सिरसी की माला देवी के संघर्ष से परिवार की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तहत संचालित समूह से महिलाओं का आर्थिक स्तर सुधरा है। महिलाएं समूह बनाकर आत्मनिर्भर हुई हैं। ऐसे ही एक कहानी माला देवी की है, जो समूह की सहायता से गांव में मनहारी (सौंदर्य प्रसाधन के सामान) का व्यापार कर रही हैं। साथ ही सिलाई-कढ़ाई कर लखपति दीदी का मुकाम भी उसने हासिल किया है।
विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम सिरसी निवासी माला देवी की कहानी संघर्षपूर्ण है। एक समय ऐसा था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी। वह नमक के साथ रोटी खा रही थीं। आठवीं पास माला देवी की शादी बीए पास गुलाब चंद से हुई। उन्होंने बताया कि उनके पति शादी के बाद काफी दिन तक बेरोजगार रहे जिसके चलते उनके झगड़े भी होते थे लेकिन माला ने हार नहीं मानी। उसके मन में कुछ करने की चाह थी।
विज्ञापन

तभी उसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की जानकारी हुई। वह वर्ष 2013 में 10 महिलाओं के साथ समूह में जुड़ीं। समूह का नाम सरस्वती स्वयं सहायता समूह रखा। समूह की महिलाओं ने आपस में 40 हजार रुपये की बचत की। इससे उन्हें 15 हजार रुपये रिवाॅल्विंग फंड मिला। 25 हजार का ऋण लिया और सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। इसके बाद उसने सिलाई के कार्य से हुई आमदनी से घर पर ही मनहारी दुकान संचालित कर दी। धीरे-धीरे उसके जीवनस्तर में सुधार आया। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बाद उसका पारिवारिक जीवन सुखी हो गया। वर्तमान में वह 15 से 20 हजार रुपया प्रतिमाह कमा रही हैं। मालादेवी उन सभी महिलाओं के लिए उदाहरण हैंजो आर्थिक स्थिति सुधार में शिक्षा को बाधक मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed