फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Did not stop running if power industry

बिजली नहीं मिली तो बंद हो जाएंगे उद्योग

Fri, 29 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 Did not stop running if power industry
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों ने बिजली न मिलने की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त बिजली नहीं मिली तो उद्योग बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अपर जिलाधिकारी एम  के त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में औद्योगिक आस्थान, चन्देरा के उद्यमियों ने अवगत कराया कि पिछले डेढ़ माह से मात्र आठ से नौ घंटे बिजली मिल रही है, जबकि पूर्व में लगभग 22 घंटे बिजली मिलती थी। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत सिंह ने बताया कि उन्होंने अधीक्षण अभियंता को औद्योगिक आस्थान,  चंदेरा में 24 घंटे बिजली देने के लिए पत्र लिखा था, किंतु शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस पर एडीएम ने उन्हें जिलाधिकारी  के हस्ताक्षर से पत्र प्रेषित कराए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया  कि औद्योगिक आस्थान चंदेरा की सड़कों के लिए उद्योग विभाग द्वारा  102 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया था। 51 लाख रुपये मार्च महीने में पीडब्लूडी के खाते में दे भी दिए गए। लेकिन, पीडब्लूडी द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एबी कटियार ने बताया कि टेंडर हो गए हैं, बारिश के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान सेवाराम द्वारा बताया गया कि सड़कों में गड्डे होने के कारण पिछले दिनों एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने गड्ढों को भराये जाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि अगर सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं होता है तो कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में वन विभाग द्वारा पेड़ लगवाये जाने का मामला भी उठा। इस संबंध में बृजेश कुमार बाजपेई ने बताया कि बुधवार शाम को ही वन विभाग द्वारा पेड़ लगाए गए हैं, किन्तु गड्ढे गहरे नहीं खोदे गए हैं। 


बैठक में सीओ कालूराम चौधरी, सचिव मंडी अनिल कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर  अरविन्द कुमार पाण्डेय,  कमलेश सर्राफ, सुमित अग्रवाल ,विपुल जैन ,राजीव पवैया,  नीतेष जैन आदि उद्यमी व व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed