{"_id":"607756078ebc3e590c0a2484","slug":"dictict-magistrate-samiksha-baithak-lalitpur-news-jhs1931557127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को रखने को कॉलेजों का करें अधिग्रहण, बढ़ाएं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को रखने को कॉलेजों का करें अधिग्रहण, बढ़ाएं सुविधाएं
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग कोविड की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमा?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें 24 घंटे के कोविड परिणामों पर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एंबुलेंसों में ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन सप्लायर को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल आक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए डीएम ने ऐसे कॉलेजों के तत्काल अधिग्रहण का आदेश दिया, जिनमें पानी, बिजली, सड़क व बेड्स रखने की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा जो घनी आबादी में न हो।
बैठक में 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई, जिसमें लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। एल-3 हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए जनपद स्तर पर ही मरीजों को रखने के प्रबंध शीघ्रातिशीघ्र किए जाएं।
ग्रामीण क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग की खराब स्थिति पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्र में आशा एवं एएनएम को क्रियाशील करें। सैनिटाइजेशन में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निकलने वाले मरीजों के सापेक्ष शत प्रतिशत कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं, नियमित रूप से सैनिटाइजेशन करें, साथ ही मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
एक मरीज अब तक ट्रेस नहीं हुआ है, उसका मोबाइल बंद आ रहा है, इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि पुलिस की सहायता से मरीज को तत्काल ट्रेस करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग में कोविड-19 से संबंधित एक ऐसी टीम बनाएं जो शासन द्वारा चाही गई सूचना को तत्काल उपलब्ध करा सकें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में आवश्यक सेवा वाले विभागों यथा विद्युत, जल संस्थान, पुलिस, स्वास्थ, नगर पालिका आदि अपने टोलफ्री नंबरों को प्रसारित कराएं ताकि किसी भी आवश्यकता की स्थिति में आम लोग आपसे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। सभी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।