{"_id":"60832fff8ebc3ebcc37e15b2","slug":"dictict-hospital-corona-ventilator-lalitpur-news-jhs1937496148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में शुरु होगी वेंटीलेटर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में शुरु होगी वेंटीलेटर सुविधा
विज्ञापन
corona.jpg
- फोटो : corona.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू की जाए। इसके लिए तत्काल काम किया जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक किए गए कार्य एवं आगे की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा करें। पहले 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। बताया कि शुक्रवार को 392 पॉजीटिव मरीज आए हैं। 163 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। 200 पलंग का कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-2 अस्पताल (पॉलिटेक्निक) में 280 पलंग एवं सीएचसी तालबेहट में 60 पलंग समेत कुल 340 पलंग उपलब्ध हैं। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 428 लोगों का मास्क का प्रयोग नहीं करने पर चालान किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी बताया गया कि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा सुझाव दिया गया कि जिला चिकित्सालय एवं अन्य अस्पतालों को कोविड-19 अस्पतालों में परिवर्तित किया जाए। जनपद में मजीद ट्रेडर्स, कुमार ट्रेडर्स एवं यूनिवर्सल ट्रेडर्स से आक्सीजन के खाली सिलेंडर लिए जा रहे हैं, जिन्हें यहीं पर भरा जाएगा। शासन से दो टन ऑक्सीजन की मांग की है। जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू की जाएगी। यह भी चर्चा हुई कि जिला अस्पताल में कोविड जांच केंद्र बनाए जाएं। मरीजों के पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी जनप्रतिनिधियों के आह्वान करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण से लड़ने में, मास्क व टेस्टिंग में सभी का सहयोग आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र,, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र आदि उपस्थित रहे।