{"_id":"64e50fecae6d39230c06f2a7","slug":"diarrhea-was-spread-by-drinking-dirty-water-of-hand-pump-in-dulawan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-2635-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डुलावन में हैंडपंप का गंदा पानी पीने से फैला था डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डुलावन में हैंडपंप का गंदा पानी पीने से फैला था डायरिया
Wed, 23 Aug 2023 01:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास खंड बार के डुलावन गांव में हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा था। जिसके प्रयोग से वहां डायरिया फैल गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैंडपंप का हैंडिल हटवाया दिया है, साथ ही पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। दूसरे दिन भी गांव में टीम ने दवाई बांटी। वहीं, सफाईकर्मी के गांव में न पहुंचने की सूचना पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी की जांच के लिए एडीओ पंचायत बार को निर्देशित किया।
डुलावन गांव के में पिछले दो-तीन दिन से डायरिया फैला है। सोमवार को एक महिला की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों की मानें तो कई लोग सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार करा चुके हैं।
उधर, रविवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांव के छह लोगों को उपचार के लिए लाया गया, जहां चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। वहीं अन्य मरीजों की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को भी 12-14 लोग उपचार के लिए पहुंचे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया। सोमवार की शाम गांव की एक महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मंंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों की जांच कर उपचार किया। हालांकि कोई नए मरीज सामने नहीं आए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
गांव में डायरिया फैलने की सूचना के बाद लगातार दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. शशांक साहू अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने उल्टी-दस्त के रोगियों की जांच की व डेढ़ दर्जन लोगों की जांच कर दवाओं का वितरण किया । इसके साथ ही पूरे गांव में जांच कर लोगों को स्वच्छ पानी उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. अंशुल जैन, विजय कुमार वर्मा, देवी दयाल, पहलवान सिंह, दीपक कुमार, अभिषेक वाल्मीकि मौजूद रहे।
ग्राम डुलावन में सफाई कर्मचारी की लापरवाही प्रकाश में आई है, इस संबंध में एडीओ पंचायत बार को निर्देश दिए गए हैं, वह जांच कर आख्या प्रस्तुत करें, जिससे सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। -नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।