फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diarrhea spreads in Bajranggarh, five people including three innocent children affected

Lalitpur News: बजरंगगढ़ में फैला डायरिया, तीन मासूम समेत पांच चपेट में आए

Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Bajranggarh, five people including three innocent children affected
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों को दिया उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली/ललितपुर। ग्राम पंचायत पाली ग्रामीण के मजरा बजरंगगढ़ में डायरिया फैल गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों को उपचार दिया। अब हालात सामान्य है।
ब्लाॅक बिरधा अंतर्गत ग्राम वंशा बम्हौरी में डायरिया फैलने के बाद अब बृहस्पतिवार की रात में ग्राम बजरंगगढ़ में पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने टीम को भेजा। इनमें आर्या (02), आर्वी (03), मन्नत (03), अजय (16), छोटेलाल (33) में डायरिया की समस्या पाई गई है। डाॅ. डीपी निरंजन ने बताया कि पांच लोगों को उपचार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने गांव में पड़ताल की। इसमें सब कुछ सही पाया।
विज्ञापन

---
हैंडपंप के पानी से बिगड़ी तबीयत
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में स्कूली के पास लगे हैंडपंप का प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त है। ऐसे में बारिश में क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म से पानी अंदर पहुंच रहा है। साथ ही गंदगी व गंदा पानी हैंडपंप के ऊपर तक आ जाता है। ऐसे में हैंडपंप का पानी दूषित हो रहा है। इसके बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बजरंगगढ़ में सूचना पर जिला स्तरीय व पाली से चिकित्सीय टीम को भेजा गया था। यहां पर पांच मरीज मिले हैं। इसमें दो को उल्टी व दस्त की समस्या पाई गई। शेष अन्य बीमारी के मिले हैं। गांव में स्थिति सामान्य है। -डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed