फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diarrhea spread in Ahirwar colony of Pali, 48 patients found, 14 admitted

Lalitpur News: पाली की अहिरवार बस्ती में फैला डायरिया, 48 मरीज मिले, 14 भर्ती

Tue, 26 Sep 2023 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Ahirwar colony of Pali, 48 patients found, 14 admitted
गंदगी और खेतों में भरे गंदे पानी के कारण हैंडपंपों का पानी प्रदूषित होने की जताई जा रही संभावना
विज्ञापन

दोनों हैंडपंपों से पानी के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे जा रहे लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/पाली। तहसील पाली क्षेत्र के ग्राम बंट की अहिरवार बस्ती में डायरिया फैलने से दो दिनों में 48 लोग इसकी चपेट में आ गए। रविवार को ग्राम प्रधान बेबी राजा की सूचना पर सीएचसी बिरधा से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और गंभीर हालत के 14 मरीजों को जिला अस्पताल भेजा। अन्य मरीजों को दवा दी गई जिससे उनकी स्थित में सुधार हो रहा है।
सोमवार को जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. राजेश भारती गांव पहुंचे और डायरिया फैलने के कारणों की जांच की। उन्होंने बताया कि बस्ती में लगे दो हैंडपंपों के आसपास फैली गंदगी और पास में स्थित खेतों में भरे गंदे पानी के कारण हैंडपंपों का पानी प्रदूषित होेने की संभावना जताई है। उन्होंने पानी का सैंपल भरवाकर जांच के लिए लखनऊ भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बंट गांव की अहिरवार बस्ती में पेयजल के लिए लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंपों के आसपास गंदा पानी भरा रहता है। इन्हीं हैंडपंपों से बस्ती के लोग पानी भरकर घरों में पीने के लिए उपयोग करते हैं। बीते दिनों हुई बारिश का पानी हैंडपंपों के आसपास खेत में भरकर सड़ रहा है, वहीं दुर्गंध के साथ ही इसमें मच्छर भी पनप रहे हैं। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शनिवार की शाम को कुछ बुजुर्गों को उल्टी-दस्त शुरू हुए तो लोगों ने घरेलू उपचार किया, लेकिन रविवार को बुजुर्गों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी डायरिया की चपेट में आकर उल्टी और दस्त करने लगे। जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह यादव की सूचना पर सीएमओ ने बिरधा सीएचसी से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को गांव भेजा।
डॉक्टर ने गांव में गंभीर 14 मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया और बाकी मरीजों को गांव में दवा देकर आराम करने को कहा। सोमवार को गांव पहुंचे जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. राजेश भारती ने बस्ती में लगे हैंडपंपों के आसपास गंदे पानी व खेतों में भरे पानी में तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। उन्होंने हैंडपंप का पानी निकलवाकर उसका सैंपल भरवाकर लखनऊ में जांच कराने के लिए भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने संभावना जताई कि हैंडपंप का प्रदूषित पानी पीने से बस्ती में डायरिया फैला है। फिलहाल उन्होंने हैंडपंप के हत्था निकलवाकर ग्राम प्रधान को पानी का टैंकर बस्ती में भिजवाने को कहा। उन्होंने बस्ती के लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित करते हुए सलाह दी कि वह पानी उबालकर अथवा क्लोरीन की गोलियां डालने के बाद ही पीएं। बस्ती के कुएं में भी ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. दामोदर प्रसाद निरंजन, डॉ. देशराज दोहरे व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
ये मरीज किए गए थे भर्ती
जशोदा (23), रम्मा (50), अजय (14), राजबाई (50), द्वारका (45), रामदेवी (25), सखी (50), सृष्टि (5), वरौदाबाई (70), विष्णु (18), सावित्री (33), टपरियनबाई (65), सविता (18), रामकुंवर(30)
छह हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में सिर्फ एक सफाईकर्मी
ग्राम पंचायत बंट के चार मजरों में करीब छह हजार की आबादी है लेकिन, यहां आबादी के सापेक्ष तीन सफाई कर्मियों की जगह मात्र एक सफाईकर्मी ही तैनात है। इससे पूरे गांव में गंदगी है। ग्राम प्रधान का कहना है कि सफाई कर्मी से लगातार गांव में सफाई कराई जाती है, लेकिन हैंडपंपों से पानी निकासी के लिए नाली न होने से वहां गंदा पानी भर जाता है। इसे भी साफ करा दिया गया है।

बंट गांव में दो दिनों में 48 मरीजों में से 14 को भर्ती कराकर उपचार दिया गया, इनकी हालत में सुधार है। दो हैंडपंपों के पानी का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीण इन हैंडपंपों का पानी इस्तेमाल न करें, इसलिए इनके हत्थे निकलवा दिए गए हैं।-डॉ. इम्तियाज, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed