फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diarrhea patient not found in Pah for the second day, cleanliness campaign started

Lalitpur News: पाह में दूसरे दिन नहीं मिला डायरिया का मरीज, चला सफाई अभियान

Wed, 04 Sep 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patient not found in Pah for the second day, cleanliness campaign started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार के ग्राम पंचायत पाह में दूसरे दिन मरीज न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्थित पानी की टंकी की सफाई कराई। साथ ही घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कोई भी व्यक्ति डायरिया से ग्रसित नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि गांव में टीम तैनात है, लगातार निगरानी की जा रही है।
ग्राम पाह में रविवार को एक वृद्ध की उल्टी व दस्त होने के चलते मौत हो गई थी। पांच अन्य लोगों की हालत खराब मिली थी। परिजन उन्हें मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पांचों को भर्ती कर लिया गया था। सोमवार शाम पहुंची टीम ने गांव स्थित टंकी से पानी का नमूना लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टंकी की सफाई कराई। पंचायती राज विभाग ने गांव में वृहद सफाई अभियान चलाया। नालियों की सफाई कराई गई।
---
दो दिन में आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी की टंकी से नमूना लेकर लखनऊ भिजवा दिया है। दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
---
सीडीओ ने सचिवों से मरीजों की मांगी रिपोर्ट :
लगातार डायरिया के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव को निर्देश जारी कर मरीजों का विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में डायरिया का मामला आता है तो तत्काल मुख्यालय पर सूचना दें। साथ ही नियमित रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंगलवार को टीमों ने गांव में जांच की। एक भी मरीज नहीं पाया गया। अब स्थिति सामान्य हो गई है। फिर भी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed