{"_id":"63373fa5f00ed4480a3d6d90","slug":"dial-112-constable-line-spot-on-charges-of-molestation-lalitpur-news-jhs229937359","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में डायल 112 का सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में डायल 112 का सिपाही लाइन हाजिर
Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
सार
29 सितंबर सुबह 11 बजे सोजना थाना की डायल 112 की गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात सिपाही संगम यादव ने उसकी बेटी से पूछा कि पापा और भाई कहां हैं, तो बेटी ने कहा कि पापा खेत पर गए हैं, इसके बाद सिपाही कहने लगा कि वह फोन पर फेसबुक चलाती है, फिर वह उसकी बेटी से फोन नंबर मांगने लगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना सोजना अंतर्गत एक व्यक्ति ने डायल 112 के एक सिपाही पर उसकी किराने की दुकान पर बैठी लड़की से सिगरेट लेने के बहाने उसका मोबाइल नंबर मांगकर छेड़छाड़ करने व घमकाने के आरोप लगाए हैं।
थाना सोजना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थानाध्यक्ष सोजना को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सुबह से खेत पर काम करने गया था। उसकी एक किराने की दुकान है, जिसपर उसकी बेटी बैठी थी। 29 सितंबर सुबह 11 बजे सोजना थाना की डायल 112 की गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात सिपाही संगम यादव ने उसकी बेटी से पूछा कि पापा और भाई कहां हैं, तो बेटी ने कहा कि पापा खेत पर गए हैं, इसके बाद सिपाही कहने लगा कि वह फोन पर फेसबुक चलाती है, फिर वह उसकी बेटी से फोन नंबर मांगने लगा।
आरोप है कि सिपाही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई भी वहां पहुंच गया, लेकिन सिपाही ने उसे भगा दिया। इसके बाद उसकी बेटी ने सिपाही से सिगरेट के पैसे मांगे, तो वह अभद्रता करने लगा। वहीं, इसी मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उक्त सिपाही अन्य सिपाहियों के साथ डायल 112 की 2611 की जीप में बैठा है और उससे कुछ ग्रामीण लड़की से छेड़खानी का उलाहना दे रहे हैं और ग्रामीणों द्वारा सिपाही से गलती मानने की बात कही जा रही है, जिस पर उक्त सिपाही भी अपनी गलती मान लेता है और आगे से ऐसा काम नहीं करने की बात कहता है।
विज्ञापन
थाना सोजना अंतर्गत डायल 112 में तैनात सिपाही पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और इसकी जांच सीओ तालबेहट को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। -गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।