फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dhaurra PHC: Fans broken...patients drenched in sweat

धौर्रा पीएचसी: पंखे खराब...पसीने से भीग रहे मरीज

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Dhaurra PHC: Fans broken...patients drenched in sweat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। धौर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यहां लगे दस पंखों में नौ खराब पड़े हैं। कूलर के इंतजाम नहीं किए गए हैं, ऐसे में ओपीडी ही नहीं, ड्रिप लगवाने के लिए भर्ती हो रहे मरीजों को भी समस्या हो रही है।

ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहारे लगभग 20 हजार की आबादी है। अस्पताल में बिजली की सुविधा है। प्रत्येक कक्ष में पंखे लगवाए गए हैं, लेकिन अधिकांश खराब पड़े हैं। परिसर में दस पंखे लगाए गए हैं, इसमें केवल एक ही पंखा ठीक से चल रहा है। कई मरीज तो परेशान होकर कागजों से हवा करने को मजबूर हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड में पंखा ही नहीं प्रकाश की सुविधा तक नहीं है। प्रधान धीरज सिंह यादव ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

---
धौर्रा पीएचसी में पंखा खराब होने व बल्ब आदि न लगाए जाने की जानकारी हुई है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएंगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed