{"_id":"681e4e8631d900bb380cf934","slug":"dhabaris-real-brothers-are-giving-a-tough-time-to-pakistani-army-on-the-border-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-134857-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धबारी के सगे भाई सीमा पर पाकिस्तानी सेना को चटा रहे धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धबारी के सगे भाई सीमा पर पाकिस्तानी सेना को चटा रहे धूल
विज्ञापन
ललितपुर-महरौनी। देश की सीमा पर डटे जनपद के दो सगे भाई पाकिस्तान की सेना को धूल चटा रहे हैं। बड़ा भाई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा तंगधार में मुकाबला कर रहा है तो दूसरा पुंछ और राजौरी सीमा पर मोर्चा संभाले है। उनका कहना है कि यह युद्ध सम्मान का है। हम रहें या न रहें भारत रहना चाहिए।
महरौनी तहसील के गांव धबारी निवासी स्व. नारायण सिंह के पांच पुत्रों में दूसरे नंबर का अर्जुन सिंह वर्ष 2015 में ग्रेनेडियर यूनिट में भर्ती हुआ था, जबकि उनका चौथा पुत्र अवतार वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अर्जुन सिंह अपनी यूनिट के साथ कुपवाड़ा के तंगधार में टैंकर से मोर्चा संभाले हैं। दो दिनों से यहां हो रही गोलीबारी पर वह अन्य जवानों के साथ लगातार डटा हुआ है।
वहीं, छोटा भाई अवतार सिंह पुंछ-राजौरी में सीमा पर डटा हुआ पाक सेना से मोर्चा ले रहा है। इधर, सीमा पर दोनों पुत्रों की जानकारी होने पर बुजुर्ग मां हरकुंवर चिंतित हो गई हैं। हालांकि परिजन उन्हें वीडियो कॉलिंग कर दिन में दोनों भाइयों से बात करा देते हैं। परिजनों को फक्र है कि देश की खातिर दोनों भाई सीमा पर मोर्चा ले रहे हैं।
विज्ञापन
उनके भाई अजय सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने वीडियो कॉलिंग के दौरान कहा कि यह लड़ाई देश के सम्मान की है। हम रहे या न रहें, ये भारत रहना चाहिए। दोनों भाइयों के सीमा पर मोर्चा लेने की जानकारी होने पर पूरे गांव के लोग उनके लिए ईश्वर से सुरक्षित रहने की कामना कर रहे हैं।
0000000000
तीन माह पहले हुई अवतार की शादी
अवतार की शादी इसी साल 13 फरवरी को हुई थी। छोटे भाई की शादी में अर्जुन को चार दिन का अवकाश मिला था। वह 12 फरवरी को घर आया और शादी के बाद 15 फरवरी को वापस चला गया। वहीं, अवतार को 25 दिन का अवकाश मिला था। बड़े भाई अजय सिंह ने बताया कि वह 25 फरवरी को वापस चला गया था। इसके बाद सीमा पर तनाव के चलते अवकाश नहीं मिला। इन दिनों उसकी पत्नी मायके में हैं। वहीं, अर्जुन की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और पत्नी ससुराल में रह रही है।
0000000
दुश्मन की गोली से साथी हो गया घायल, भर्ती
सीमा पर अवतार सिंह जिस टैंक में था, उसके साथ दूसरे टैंक में दतिया निवासी रविंद्र सिंह था जिसे दुश्मन की गोली ने घायल कर दिया। अपनी जान की परवाह न करते हुए साथियों के साथ अवतार ने उसे कवर करते हुए घायल अवस्था में शिविर तक भेजा, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथी के घायल होने के बाद भी उसका हौसला नहीं डिगा और दुश्मन से लगातार मुकाबला कर रहा है।
00000000000000000
धबारी गांव के 16 युवा फौज में भर्ती होकर कर रहे देश सेवा
महरौनी। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धबारी के युवाओं की पहली पसंद भारतीय सेना में भर्ती होना है। गांव के 14 युवा फौज में और दो युवा अग्निवीर में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। 2200 आबादी वाले इस गांव में छह लोग भारतीय सेना से सेवानिवृत हो गए, जिनमें तीन लोग अब भी गांव में युवाओं को सेना के लिए प्रेरित करते रहते हैं।