{"_id":"6b049f86c10552c7160eaece","slug":"dg-seeks-report-in-rpf-sub-inspectors-death-case-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-167267-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत के मामले में डीजी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत के मामले में डीजी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। आरपीएफ के उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिन्हा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनकी बेटी की ओर से लगाए गए आरोपों का डीजी आरपीएफ ने संज्ञान लिया है। दिल्ली मुख्यालय से घटना के संबंध में जानकारी मांगे जाने के बाद स्थानीय आरपीएफ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट और संबंधित विवरण भेज दिए हैं। अब उच्चाधिकारियों के रुख से तय होगा कि मामले की जांच किस स्तर पर और कितने व्यापक दायरे में कराई जाएगी।
ललितपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिन्हा की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद बेटी ने आरपीएफ के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। बेटी का कहना था कि पिता ने अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने एनकाउंटर कराए जाने या भोजन में जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका भी जताई थी।
परिजनों के आरोपों के बाद उपनिरीक्षक का पोस्टमार्टम चिकित्सीय पैनल से कराया गया था। मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर आरपीएफ के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। डीजी आरपीएफ और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय आरपीएफ अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों, उपनिरीक्षक की पूर्व की चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य संबंधित जानकारियां उच्चाधिकारियों को भेजीं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अर्जुन बिडासर ने भी पत्र के माध्यम से अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
अब स्थानीय अधिकारियों की ओर से भेजी गई जानकारी के आधार पर उच्चाधिकारी आगे की कार्रवाई तय करेंगे। उनकी ओर से दिए जाने वाले निर्देशों के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में विभागीय स्तर पर जांच होगी या किसी अन्य स्तर पर विस्तृत जांच कराई जाएगी।