फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DFO took stock of the availability of drinking water for bears in Madavara forest range.

Lalitpur News: मड़ावरा वन रेंज में भालुओं की पेयजल उपलब्धता का डीएफओ ने लिया जायजा

Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
DFO took stock of the availability of drinking water for bears in Madavara forest range.
ललितपुर। मड़ावरा वन रेंज में भालुओं के लिए पेयजल उपलब्धता का डीएफओ ने जायजा लिया। उन्होंने वन क्षेत्र में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वनाधिकारियों को निर्देशित किया कि भालुओं को जंगल में पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें, जिससे वह पानी की तलाश में आबादी वाले इलाके में न आएं।
विज्ञापन

मड़ावरा रेंज के लखंजर, पापड़ा, हीरापुर, सौलदा आदि क्षेत्रों में भालू की संख्या तीन सौ अधिक है। यहां के भालू हमलावर हैं, जो जंगल में मनुष्य को देखते हुए हमलावर हो जाते हैं। वैसे तो यह भालू घने जंगलों में रहते हैं लेकिन पानी तलाश में इनका आबादी वाले इलाकों में आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में यह भालू ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचाएं, इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने मड़ावरा वन रेंज के अफसरों को निर्देश दिए कि वह जंगलों के जलश्रोतों की जांच कर लें। इसके साथ ही अगर जलश्रोतों में पानी कम हो रहा है तो जंगलों में वन्यजीवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें, जिससे वह आबादी की ओर न आ सकें। उन्होंने मड़ावरा वन रेंज का निरीक्षण वहां के जलस्त्रोतों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को आगाह किया कि वह रात के अंधेरे में वन क्षेत्र में न जाएं, दिन में उजाले में जाएं। अगर उन्हें भालू दिखाई दे तो वह तत्काल वहां दूर हट जाएं, क्योंकि इस जंगल जो भालू मौजूद है, वह मानव जाति से हिले नहीं हैं। वह आदमियों को देखकर हमलावर हो जाते हैं। इससे वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed