फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devran feeder stalled for three days...electricity failure in four villages

Lalitpur News: तीन दिनों से देवरान फीडर ठप...चार गांवों की बिजली गुल

Tue, 16 Apr 2024 04:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Devran feeder stalled for three days...electricity failure in four villages
छह हजार से अधिक की आबादी प्रभावित, दिन में गर्मी तो राम में मच्छर कर रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांसी बिजलीघर का लखनपुरा-देवरान फीडर तीन दिनों से ठप है, इससे चार गांवों की बिजली गुल है। दिन में गर्मी परेशान कर रही है तो रात में मच्छर चैन से सोने नहीं दे रहे हैं।
ब्लॉक बार अंतर्गत कारीटोरन, इमिलया, बरखिरिया, खजरा आदि गांवों को लखनपुरा फीडर से बिजली मिलती है। तीन दिन पहले शनिवार शाम को आई तेज आंधी से फीडर की लाइन अस्त-व्यस्त होने से इन गांवों की बिजली गुल है। दिन तो किसी तरह कट जा रहा है, लेकिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। इसके चलते लोग घरों में अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कीड़े-मकोड़ों का भी डर बना हुआ है। शाम को पंखा-कूलर न चल पाने से मच्छर काट रहे हैं, बच्चे परेशान हैं। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

---
ट्यूबवेल न चलने से जायद की फसलें सूखने की कगार पर
कई किसानों ने जायद की फसल की बुवाई की है, लेकिन बिजली न आने से ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे फसलें सूखने की स्थिति में आ गई हैं। किसानों का कहना है कि दो-तीन दिन और बिजली न मिली तो फसलें पूरी तरह खराब हो जाएंगी। किसानों ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed