{"_id":"682cd3371ca150ab1602675c","slug":"devotees-offered-sacrifices-in-the-five-kund-gayatri-maha-yagya-lalitpur-news-c-131-1-ltp1013-135500-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
विज्ञापन
महरौनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में राष्ट्र जागरण के लिए तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ग्राम खिरिया लटकंजू के हनुमान मंदिर परिसर में कलशयात्रा के साथ हुआ।
महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गायत्री मंत्र उच्चारण एवं मंगल गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। सुबह ध्यान, योग, साधना, देवपूजन गायत्री महायज्ञ, संस्कार आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। टोली नायक जयप्रकाश व्यास ने कहा कि राष्ट्र जागरण एवं वर्तमान में विनाशकारी लीलाओं से बचने के लिए गायत्री महामंत्र का जाप करना आवश्यक है। गांव के पं. प्रेमनारायण मिश्रा, पुजारी मनोज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव निरंजन व गणमान्य नागरिक का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समीपवर्ती ग्राम कुआंघोषी, छायन, दरोना, नैनवारा, कुम्हेड़ी, महरौनी आदि से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कृपा देवी, विश्वनाथ पटेल, निहाल सिंह, हीरालाल, धनीराम, मनोज, रामस्वरूप, भैरो प्रसाद, महिपाल सिंह, कैलाश नारायण, रीतेश,शैलेंद्र, हरदेव सिंह, दयाराम, काशीराम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाशनारायण सिसौदिया एवं राजबहादुर खरे ने किया।