{"_id":"65da317a6b23ebd19702b869","slug":"devotees-gathered-to-see-pawan-putra-in-amjhara-valley-fair-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110868-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अमझरा घाटी मेले में पवन पुत्र के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अमझरा घाटी मेले में पवन पुत्र के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द। वसंत पंचमी से शुरू अमझरा घाटी मेला में माघ पूर्णिमा पर यूपी-एमपी सीमावर्ती जनपदों के हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए धर्मध्वजा और घंटी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
ललितपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अमझरा घाटी हनुमान जी मंदिर पर सुबह से भक्तों का तांता लग गया। शनिवार को मेले में आस्था का सैलाब नजर आया। हर तरफ वाहनों की कतारें नजर आ रही थीं। लगभग पंद्रह हजार से अधिक लोग अमझरा घाटी मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओं की टोलियाें ने हनुमान मंदिर पर धर्म ध्वजा एवं घंटे चढ़ाए। हनुमान लला के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। बड़ी संख्या में धार्मिक अनुष्ठान, अखंड रामधुन आयोजित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।