{"_id":"6797d538b1e9c7353e042184","slug":"devotees-gathered-at-the-station-to-go-to-mahakumbh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128414-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान के लिए यहां से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। कई श्रद्धालु तो दो दिन पहले से ही प्रयागराज पहुंच रहे हैं। रेलवे ने भी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ललितपुर में किया है। सोमवार को यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा, जिसे संभालने में जीआरपी और आरपीएफ के पसीने छूट गए।
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के तीन दिन पहले से भारी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से प्रयागराज जा रहे हैं। विशेष ट्रेनों के अलावा प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनों में भी भारी भीड़ जा रही है। सोमवार रात आठ बजे जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए शाम पांच बजे से ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्टेशन पहुंचने लगे। ट्रेन आने से पहले श्रद्धालु मंडली बनाकर लोकगीत भी गाते दिखे।
स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में बने महाकुंभ विश्रामालय के शिविर में लोक कलाकारों को सुनने के लिए लोग खिंचे चले गए। वहीं, रात में प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के आते ही लोग स्लीपर कोचों में चढ़ने लगे, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें ट्रेन में सवार होने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
49 निजी बसों से पहुंचेंगे ढाई हजार श्रद्धालु : महाकुंभ में शाही स्नान के लिए ढाई हजार श्रद्धालु 49 निजी बसों से पहुंचेंगे। यहां विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बसों की बुकिंग की है। विभिन्न रूट पर चल रही 33 बसें व 15 टूरिस्ट बसें प्रयागराज जा रही हैं।
प्रयागराज में स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। रेलगाड़ी के साथ ही रोडवेज व निजी बसों और चार पहिया वाहन से लोग स्नान के लिए जा रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न रूटों पर संचालित 139 बसों में 34 बसों ने प्रयागराज के लिए परमिट लिया है। वहीं, 15 टूरिस्ट बसें भी महाकुंभ के लिए जा रही हैं। सोमवार शाम से बसें रवाना होने लगीं। इन बसों से 2500 से अधिक यात्री महाकुंभ जा रहे हैं। बसों के बुकिंग सेंटरों पर यात्रियों की कतार लग रही है। अधिकांश लोग परिवार के साथ जा रहे हैं। परिचालकों का कहना है कि मंगलवार सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे।