फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devotees danced to the hymns in the grand procession of Shri Ram.

Lalitpur News: श्रीराम के भव्य जुलूस में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns in the grand procession of Shri Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। मंदिरों में सुबह से ही भगवान का अभिषेक, पूजन-अर्चन व सुंदरकांड पाठ किया गया।
दोपहर में भगवान श्री राम का भव्य जुलूस निकाला गया, इसमें 80 गांव की प्रभात-टोलियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं व महिलाओं ने भी जुलूस में बढ़कर भाग लिया। नगरवासी भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। जुलूस नाराहट रोड से शुरू हुआ जो इंदिरा चौराहा, गांधी चौक बाजार, टीकमगढ़ रोड, सौजना रोड होकर नाराहट रोड पहुंचा। राम लीला मैदान स्थित राम लीला मंच पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमानजी के स्वरूपों की झांकी सजाई गई। इन स्वरूपों की राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने आरती उतारी।
---
घर-घर की गई भगवान श्रीराम की पूजा
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही लोग घरों में पूजन- अर्चन की तैयारियों में जुट गए। दोपहर में 12 बजते ही पूजन शुरू किया। लाइव प्रसारण घरों में परिवार के साथ देखा। शाम को सभी ने अपने घर पर दीपक जलाकर रामोत्सव पर्व की खुशी मनाई।
विज्ञापन

---
फोटो-34
डीएम व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जुलूस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed