{"_id":"6106ee8c8ebc3e840c0bd579","slug":"devlopment-in-village-is-target-lalitpur-news-jhs2009408127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव का विकास हमारा लक्ष्य: जिपं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव का विकास हमारा लक्ष्य: जिपं अध्यक्ष
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में माला पहले जनप्रतिनिधि
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। नगर के एक मैरिज गार्डन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और सरदार पटेल चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन और नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा मोहित सिंह निरजंन सहित 27 ग्राम महिला एवं पुरुष प्रधान व 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि वह सर्व समाजहित के लिए कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं। गांवों के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। समाज व शासन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। वरिष्ठ वक्ता पूरन सिंह निरंजन ने नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए कार्य करने की बात कही।
ब्लॉक प्रमुख मोहित निरजंन ने भी समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर युवाओं को संगठित रहकर समाज व राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने आह्वान किया। संचालन करन सिंह निरजंन ने किया एवं कुर्मी महासभा के अध्यक्ष रामसेवक शिक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दमोदर पटेल, हरीओम पटेल, मनोहर लाल पटेल, प्रकाश नारायण निरंजन, केहर सिंह निरंजन, कैलाश नारायण पटेल, लल्लू, वीरेंद्र पटेल, वृदांवन पटेल, राजेश निरंजन, पुष्पेंद्र निरंजन, रामकिशोर, दिनेश कुमार, विश्वनाथ पटेल, भगवान सिंह गुढ़ाखिरिया, रामकिशोर चौकी, जगदीश पटेल भौरट, सुजान पटेल पिपरिया, अमृत लाल निरंजन, कमलेश पटेल बहादुरपुर, दशरथ पटेल सेमरा, ज्ञान सिंह पटेल गौना, कल्यान सिंह मसौरा खुर्द, बद्री प्रसाद दैनपुरा, मुकेश, रामभरत शिक्षक, धनीराम पटेल सिमरिया, सर्वेश पटेल झरावटा, दीपक पटेल मैरती कला, मंगल सिंह बरौदा विज लोन, महेंद्र सिंह धौलपुरा, जगभान पटेल खजुरिया, अमोल सिंह बरौदिया, नारायण पटेल, मानसिंह, मेहरवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष को चांदी का मुकुट प?- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन