फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devgarh to Lalitpur road will be constructed with Rs 8 crores

Lalitpur News: आठ करोड़ से होगा देवगढ़ से ललितपुर मार्ग का निर्माण

Sat, 17 Feb 2024 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Devgarh to Lalitpur road will be constructed with Rs 8 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन स्थल देवगढ़ से ललितपुर के 31 किलोमीटर राज्य मार्ग का निर्माण 8.20 करोड़ रुपये से किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क बन जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को आवाजाही की सुविधा होगी।
जिला मुख्यालय से देवगढ़ के राज्यमार्ग का निर्माण काफी समय पहले किया गया था। कुछ स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। कुछ पुलिया व पुल के पास वाहन हिचकोले खाते हैं। सड़क के नवीनीकरण के लिए निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी देते हुए 8.20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी थी। अब निविदा प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन

---
पर्यटन क्षेत्र देवगढ़ पहुंचने में होगी सुविधा
देवगढ़ में प्रसिद्ध दशावतार मंदिर है, जहां अन्य प्रदेशों के लोग भी दर्शन व भ्रमण करने आते हैं। बेतवा नदी तट के पास स्थित बौद्ध गुफाएं देखने लोग आते हैं। महावीर वन्य जीव अभयारण भी देखने आते हैं। इसके अलावा जैन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन गांव के लोगों को होगा फायदा
महेशपुरा, ककरुआ, पठागोरी, खिरिया मिश्र, दावनी, गंगारी, पटोराखुर्द, बम्हौरीकलां, भैलवारा, बरखेरा, कुमरौला, ऐरा, जाखलौन, बंदरगुढ़ा, सगौररिया, जमुनियां, सैपुरा, चौका, कुचदों, देवगढ़, गरोर्ली, रमपुरा, जहाजपुर, अमउखेड़ा आदि गांव के लोगों को फायदा होगा।
---
देवगढ़ से ललितपुर राज्यमार्ग के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रकिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed