फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devgarh road become mud filled

नेहरूनगर में कीचड़ में तब्दील हुआ देवगढ़ मार्ग

Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
devgarh road become mud filled
नेहरूनगर में कीचड़ में फंसी मोटरसाइकिल निकालता चालक। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ क्रॉसिंग के दूसरी ओर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में ओवरब्रिज के निर्माण के लिए खुदाई होने की वजह से सड़क किनारे का मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिससे स्थानीय आसपास के लोगों को यहां से निकलने पर परेशानी हो रही है। कीचड़ की वजह से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों ओर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर नौ पिलर और स्लैब बनाए जाने के बाद अब यहां ओवरब्रिज से सड़क की ओर ढाल बनाई जानी है। इसके लिए सेतु निगम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग से नेहरू नगर की ओर नौवें पिलर के बाद करीब दो सौ मीटर तक सड़क की खुदाई गई है। जिसके चलते यहां से चार पहिया वाहन पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं, जिन्हें सिद्धन बाईपास होकर निकाला जा रहा है, लेकिन दो पहिया वाहन और पैदल राहगीर यहां किनारे कच्चे मार्ग से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

खुदाई के चलते इस कच्चे मार्ग पर भी मिट्टी डाल दी गई, जिससे यहां दो दिन से हो रही बारिश के चलते खुदाई वाली जगह किनारे का सड़क मार्ग और ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड भी काफी खराब है। यहां से आसपास के लोगों को भी पैदल निकलने में परेशान होना पड़ रहा है। कई बार थोड़ा भी अनियंत्रित होने की स्थिति में बाइक फिसल जा रही हैं और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। वहीं रेलवे क्रॉसिंग के पहले भी यही स्थिति है, जहां पिलर बनाने के बाद यहां गार्डर व स्लेप डालने का काम चल रहा है, लेकिन यहां भी सर्विस रोड नहीं बनाए जाने के कारण सड़क किनारे का मार्ग में कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी हुई है, इससे यहां के आसपास के लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेहरूनगर में ओवरब्रिज के किनारे महीनों से सर्विस रोड खराब है, मरम्मत नहीं की गई है, जिससे यहां हल्की बारिश में भी कीचड़ के साथ ही जल भराव हो रहा है। जिससे पैदल निकलते समय भी कई लोग फिसलकर गिर जा रहे हैं।
कल्लू राठौर, राजगीर।
-------
ओवरब्रिज के लिए जब से यहां खुदाई हुई है, तब से सड़क किनारे से लोग काफी मुश्किल में निकल पा रहे हैं। अब बारिश होने के कारण यहां पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। कच्चे मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए।
-गजेंद्र राजपूत, स्थानीय नागरिक।
------
रोजाना इसी मार्ग से निकलना होता है। रेलवे स्टेशन के पास बाजार जाने के लिए यही एक मार्ग है, लेकिन यहां कीचड़ होने की वजह से काफी दिक्कत हो गई है। बाइक से जाने पर अंधेरे में बहुत परेशानी होती है।

संजू कौशिक, स्थानीय नागरिक।
---
नेहरूनगर की ओर ओवरब्रिज के पास ढाल के लिए सड़क खुदाई की गई है। ऐसे में जब यहां से निकलते हैं, तो यहां हमेशा बाइक कीचड़ में फिसलने का डर बना रहता है और बाइक फिसलने पर यहां गड्ढे में भी गिरने की डर रहता है।
-कीरत सिंह, नेहरूनगर।

नेहरूनगर में कीचड़युक्त सड़क की पट्टी से निकलते दो पहिया वाहन।

नेहरूनगर में कीचड़युक्त सड़क की पट्टी से निकलते दो पहिया वाहन।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed