फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Development work started in two gram panchayats which had 100 percent voting

Lalitpur News: सौ प्रतिशत मतदान करने वाली दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू

Tue, 17 Dec 2024 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Development work started in two gram panchayats which had 100 percent voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में लोकसभा चुनाव में दो ग्राम बम्हौरी नांगल व सोल्दा में सौ प्रतिशत मतदान किया था। इन गांव में पंचायती राज विभाग व मनरेगा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से विकास की सूची ली, इसके बाद वहां पर कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में दो गांव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रशासन पूर्व में यहां पर शत-प्रतिशत मतदान के लोगों को जागरूक किया था। उस समय जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्रामीणों से विकास के वादे किए थे। जिला प्रशासन अब अपने वादों पर खरी उतर रही है। यहां पर चौपाल में ग्रामीणों की विकास मांगों को सूची बनाते हुए विकास कार्य की योजना तैयार कर ली गई थी। दोनों ही गांव में श्मशान का निर्माण करा लिया गया है। इसके अलावा वहां पर खेल मैदान व ओपन जिम के निर्माण पर कार्य प्रारंभ के कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसमें कुछ कार्य पंचायत निधि से, कुछ कार्य मनरेगा व अन्य कार्य क्षेत्र पंचायत से कराए जाने निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से आने वाले चुनाव में लोग शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक होंगे। साथ ही अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों में विकास के लिए लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में डीपीआरओ नवीन मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल, डीसी मनरेगा रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से विकास के खुली बैठक में प्रस्ताव लिए गए। ग्रामीणों की मांग पर नाली, सड़क निर्माण के अलावा श्मशानघाट व अन्य विकास योजनाओं पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed