{"_id":"6823941a43208d9dc003a594","slug":"development-will-be-done-on-ppp-model-around-the-tourist-places-of-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-135069-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद के पर्यटक स्थलों के आसपास पीपीपी मॉडल पर होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद के पर्यटक स्थलों के आसपास पीपीपी मॉडल पर होगा विकास
विज्ञापन
- नवीन पर्यटन नीति के प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में नवीन पर्यटन नीति 2022 के प्रचार-प्रसार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने निवेशकों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें पर्यटन क्षेत्र में निवेश के फायदे बताए गए।
कार्यशाला में लखनऊ से केपीएमजी टीम ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पर्यटन नीति के अंतर्गत चिंह्ति गतिविधियां यथा होटल, बजट होटल, वेलनेस सेंटर, स्टार वर्गीकृत होटल, हेरीटेज होम स्टे, फार्म स्टे, साहसिक पर्यटन परियोजना, मौसमी अस्थायी शिविर, कन्वेंसम सेंटर, कारवां पर्यटन ईकाइयां, ईको पर्यटन रिसोर्ट, प्रकाश एवं ध्वनि शो, स्थायी तंबू आवास, धर्मशालाओं एवं आश्रम, सार्वजनिक संग्रहालय, ग्रामीण गृह प्रवास, थीम पार्क/मनोरंजन पार्क वाटर पार्क, पर्यटन सेवा प्रदाता, ढाबे आदि में निवेश करने पर प्रोत्साहन/सब्सिडी छूट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि 10 लाख से 10 करोड़ तक 25 प्रतिशत सब्सिडी, 10 करोड़ से अधिक तथा 50 करोड़ रुपये तक 20 प्रतिशत, 50 करोड़ से अधिक तथा 200 करोड़ रुपये तक 15 प्रतिशत, 200 करोड़ से अधिक तथा 500 करोड़ रुपये तक 10 प्रतिशत एवं 500 करोड़ रुपये से अधिक पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। निवेशकों को पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराए जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अधिकारी अतहर जमाल, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, हरीराम निरंजन, रवींद्र दिवाकर, जितेंद्र कुमार, फिरोज इकबाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
होमस्टे के लिए पोर्टल के कराना होगा पंजीयन
बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर के माध्यम से होम स्टे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। होम स्टे के तहत पर्यटन क्षेत्रों के आसपास व्यक्तिगत घरों में कम से कम 2 और अधिक से अधिक 6 कमरों को टूरिस्टों के लिए तैयार रखा जाता है, जिस हेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। अब तक 22 होम स्टे रजिस्टर किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पर्यटन विकास की धीमी प्रगति पर एडीएम ने की नाराजगी व्यक्त
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बैठक में जनपद में संचालित पर्यटन विकास की धीमी गति से होने वाले निर्माण कार्य पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ यूपीसीएलडीएफ, यूपीएसटीडीसी एवं यूपीपीसीएल को टाइम बाउंड एवं गुणवत्ता के साथ कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने पर्यटन विकास के लिए जनप्रतिनिधियों से आए प्रस्तावों पर चर्चा की गई।