{"_id":"665e2e2a32a99dc7230ca044","slug":"details-of-students-good-in-sports-will-be-uploaded-on-the-portal-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115672-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेलकूद में अच्छे छात्रों का ब्योरा पोर्टल पर होगा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेलकूद में अच्छे छात्रों का ब्योरा पोर्टल पर होगा अपलोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को खेलकूद में बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। ऐसे छात्र-छात्राएं, जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उनका ब्योरा सहित प्रशिक्षकाें व खेल सुविधाओं से संबंधित पूरी जानकारी वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। विद्यालयवार ऐसे छात्रों का बायोडाटा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यहां करीब 39 माध्यमिक राजकीय विद्यालय और 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को उचित मंच दिया जा रहा है। अब ऐसे छात्र-छात्राएं, जो खेलकूद में अच्छे हैं, उनके लिए स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अच्छे खिलाड़ी, प्रशिक्षिक, खेल सुविधाओं से संबंधित पूरी जानकारी एक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उक्त पोर्टल पर छह श्रेणियों में पंजीकरण होगा। परिषदीय व माध्यमिक स्कूल, खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, खेल प्रशिक्षक, खेल उपकरण, खेल टीमों का पंजीकरण व अन्य साझा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे अच्छे खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। शासन के निर्देश पर विद्यालयों में इसे लागू करने के लिए छात्रों का बायोडाटा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
-- -- -- -
विद्यालयों की बनेगी जनपद स्तरीय क्रीड़ा समिति
सभी राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त, अशासकीय माध्यमिक विद्यालय, स्ववित्त पोषित विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कम से कम दो खेलों में ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां आयोजित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा समिति बनाई जाएगी। पदेन उपाध्यक्ष बीएसए और सदस्य के तौर पर प्रधानाचार्य, दो वरिष्ठ खंड शिक्षाधिकारी सहित अन्य लोग इसमें शामिल होंगे।