फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Despite the increasing heat, patients and their attendants are dependent on fans in hospitals

Lalitpur News: गर्मी बढ़ने के बाद भी अस्पतालों में पंखों के भरोसे मरीज-तीमारदार

Sun, 30 Mar 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Despite the increasing heat, patients and their attendants are dependent on fans in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद भी अब तक अस्पतालों में कूलर के इंतजाम नहीं किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के किसी भी वार्ड में कूलर के इंतजाम नहीं किए गए हैं। मरीज पंखों के सहारे हैं। दिन चढ़ने पर पसीने से परेशान हो रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी है।
दो सप्ताह से तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सुबह 11 बजे के बाद दोपहर में घर से निकलने में दिक्कत होने लगी है। बिना कूलर के गर्मी से राहत नहीं मिल रही। गर्मी को देखते हुए अस्पतालों में हीटवेब वार्ड स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। लेकिन, अब तक वार्डों में कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है। शनिवार को रिपोर्टर ने मेडिकल कॉलेज की पड़ताल की तो गर्मी से बचाव की स्थिति संतोषजनक नहीं दिखी।
विज्ञापन

सर्जिकल वार्ड में पंखे के सहारे सिजेरियन प्रसव वाली महिलाएं भर्ती थीं। पीएनसी वार्ड के प्रत्येक कक्ष में छह बेड हैं, इसमें चार-चार पंखे लगे हुए हैं। एएनसी वार्ड में भी अब तक कूलर नहीं रखे गए हैं। जबकि, मरीज के साथ ही तीमारदार भी ठहरे हुए हैं। इसके अलावा पुरुष व महिला वार्ड और महिला सर्जिकल व बच्चा वार्ड और कंबाइंड वार्ड में भी कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है। मरीजों का कहना है कि सुबह-शाम अभी ज्यादा गर्मी नहीं है। लेकिन, जल्द ही कूलर न रखा गया तो दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed