{"_id":"6769aabb6ae745b07e02381d","slug":"despite-12-hours-of-effort-the-world-was-destroyed-in-one-hour-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-459366-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 12 घंटे की कोशिश के बाद भी एक घंटे में उजड़ गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 12 घंटे की कोशिश के बाद भी एक घंटे में उजड़ गई दुनिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा/ललितपुर। गांव सिरसी में सोमवार को राजघाट नहर में 12 घंटे चले तलाशी अभियान में मासूम भाई-बहन के शव मिल गए। रविवार शाम को बंद हुई नहर का पानी सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब नीचे उतरा तो घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहले आरुष (5) का शव पानी में दिखाई दिया। इसके बाद सुबह छह बजे अंजली (8) का शव मिला। शव देखकर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नहर किनारे मिली अंजली की चप्पल : नहर किनारे अंजली की चप्पल मिलने पर उसके पिता महेंद्र मां राजकुमारी रोने लगे। पिता घटना के समय मजदूरी करने गए थे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सिरसी : नहर में गिरकर पानी में डूबने से हुई मासूम भाई-बहन की मौत की सूचना पर सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश रजक व पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पुत्र गौरव जैन सहित कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सिरसी गांव पहुंचा। कांग्रेस के नेताओं ने मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव नेक सिंह, मोंटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।