फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Department working on determining stops and fares for rural areas.

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों के स्टॉपेज व किराया तय करने में जुटा विभाग

Tue, 28 Jul 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Department working on determining stops and fares for rural areas.
- 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने परमिट मिलने के साथ ही बस संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी है। ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्रों में तय स्थानों तक स्टॉपेज व किलोमीटर तय करने के लिए सर्वे शुरू कर दी गई है। सर्वे पूर्ण होते ही किराया निर्धारित हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे पूर्ण होते ही मशीनों में स्टॉपेज व किराया फीड कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
झांसी से ललितपुर होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों के संचालन के लिए शासन ने परमिट जारी किए हैं। परिवहन निगम ने परमिट मिलते ही झांसी ललितपुर रुट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ललितपुर से 16 ग्रामीण क्षेत्रों तक बसों का संचालन किलोमीटर व स्टॉपेज की फीडिंग न होने से संचालन रुका हुआ है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बसों को चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने सर्वे शुरू करा दिया गया है। विभाग की गाड़ियां रूटों पर चलकर जीपीएस के माध्यम से सर्वे कर रहीं हैं। साथ ही रुट पर स्टॉपेज को चिह्नित किया जा रहा है। किलोमीटर की भी नाप की जा रही है। प्रत्येक स्टॉपेज पर किलोमीटर अंकित किए जा रहे हैं। किलोमीटर के आधार पर ही स्टॉपेजों का किराया निर्धारित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वे कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रति किलोमीटर का 1.30 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डाटा होगा फीड, मशीनों में डाले जाएंगे रुट
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी रूट पर भ्रमण कर रहे है। इसमें स्टॉपेज तय किए जा रहे हैं। साथ ही दूरी भी तय की जा रही है। आबादी व क्षेत्र के आधार पर स्टॉपेज निर्धारित किए जा रहे हैं। इसके बाद स्टॉपेज व दूरी समेत भी डाटा को पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके साथ ही मशीनों में डाटा व रूट डाल कर बसों को संचालित किया जाएगा।

---
ललितपुर में परमिट के अधार पर रूट पर सर्वे किया जा रहा है। इसमें स्टॉपेज चिह्नित किए जा रहे हैं। दूरी की नाप की जा रही है। इसी के आधार पर किराया निर्धारित कर डाटा को फीडकर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
- उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed