{"_id":"65de50bba8bb68bdec03d186","slug":"department-engaged-in-exploring-the-possibility-of-water-for-roadways-bus-depot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111012-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोडवेज बस डिपो के लिए पानी की संभावना तलाशने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोडवेज बस डिपो के लिए पानी की संभावना तलाशने में जुटा विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रोडवेज बस डिपो के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने के कारण इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। जबकि, डिपो का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व पैक्सपेड के इंजीनियरों ने डीएम से मुलाकात की है।
रोडवेज बस डिपो बनकर तैयार है। इसके संचालन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस डिपो संतोष कुमार ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईवे के डिवाइडर को हटाकर वहां यूटर्न निर्माण करने के लिए कहा है। साथ ही बस डिपो पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर प्रबंध कराने का अनुरोध किया है। डिपो के संचालन से अन्य जिलों में जाने के लिए बसें मिलेंगी। साथ ही सड़क मार्ग से यातायात में लोगों को सहूलियत होगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में जहां बसों का संचालन नहीं हो रहा है, वहां भी संचालन होने लगेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डिपो के निर्माण में कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें पूर्ण कराया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी से हाईवे पर डिवाइडर हटा कर वहां यूटर्न बनाने के लिए कहा गया है। जल्द की डिपो का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस डिपो।