फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Department busy preparing for annual examinations in council schools

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटा विभाग

Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Department busy preparing for annual examinations in council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग जुट गया है। 16 मार्च से परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें 1.78 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षा को कराने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्च में यह वार्षिक परीक्षाएं कराई जानी प्रस्तावित है। जोकि अनुमानत: 16 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। वार्षिक परीक्षा कराने के लिए छात्रों का विषयवार कोर्स पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ प्रश्नपत्र सहित अन्य प्रकार की तैयारी करने में शिक्षक जुटे हैं। हालांकि अभी परिषदीय विद्यालयों के अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगी है। बावजूद इसके वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर मार्च माह में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed