फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dengue reached VIP area, teenager positive

Lalitpur News: वीआईपी इलाके में पहुंचा डेंगू, किशोरी पॉजिटिव

Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dengue reached VIP area, teenager positive
डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 29, संक्रमण को रोकने के सभी इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब डेंगू शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइन मेें पहुंच गया है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की सफाई व्यवस्था की क्या स्थिति है। इस इलाके में सभी अधिकारी व वीआईपी लोगों के आवास हैं। अब 13 साल की किशोरी डेंगू की चपेट में आई है। जनपद में अब डेंगू के 29 मरीज हो गए हैं।
जनपद में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, अभी तक ग्रामीण इलाकों में इस बीमारी के पैर पसारे थे, अब जनपद मुख्यालय पर भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सिविल लाइन में एक मरीज निकलते ही जनपद मुख्यालय पर मरीजों की संख्या सात हो गई है। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी की रोकथाम के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठा रहा है। यही कारण है कि मरीजों को संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। किशोरी के पॉजिटिव मिलने पर जनपद में कुल मरीज 29 हो गए हैं। यह सभी मरीज वही हैं, जिन्होंने झांसी मेडिकल कॉलेज में जांच कराई है, इसके अलावा जो मरीज निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। उनकी कोई भी सूची स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों पर नजर डालें तो पिछले दो माह से बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल के आ रहे हैं। इन्हीं मरीजों में डेंगू के मरीज भी निकल रहे हैं। हालांकि डेंगू मरीज के लक्षण देखते ही मरीज को झांसी के लिए रवाना कर दिया जाता है, जो मरीज मेडिकल कॉलेज में जांच कराते हैं, उनका कोई भी रिकार्ड स्वास्थ्य महकमे के पास के नहीं है।
शहर में फॉगिंग न होने से बढ़ रहे मच्छर
नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण शहर में फॉगिंग नहीं हो रही है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई मोहल्लों में खाली प्लाटों में गंदा पानी भरा है। हैरत की बात तो यह है कि अखबारों में खबर के प्रकाशित होते ही पालिका प्रशासन संबंधित इलाकों में दवा का छिड़काव करा देता है, लेकिन बाद में उस ओर मुड़कर भी नहीं देखता। हालत ये है कि शहर के बीच से निकली माइनर में पानी सड़ रहा है। लेकिन यहां कोई दवा का छिड़काव नहीं किया गया। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने बताया कि खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी में लगातार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। एक अक्तूबर से संचारी नियंत्रण माह के दौरान फॉगिंग व दवा के छिड़काव के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।


सिविल लाइन क्षेत्र की 13 साल की किशोरी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है, बच्ची का इलाज झांसी में चल रहा है। उसके घर के अन्य लोगों की जांच कराई जा रही है। साथ ही सफाई के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. देशराज, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed