{"_id":"67e6f031b3ee12dcde04dba4","slug":"dengue-patient-found-in-silgan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-132330-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिलगन में मिला डेंगू का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिलगन में मिला डेंगू का मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सिलगन गांव में इसका एक मरीज मिलने पर लार्वीसाइड का छिड़काव कराया गया। वहीं, सीएचसी-पीएचसी पर इस बीमारी के लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम सिलगन की आठ वर्षीय बालिका को पेट में दिक्कत थी। परिजन उसे झांसी ले गए। एनएस-1 जांच में डेंगू पाया गया। हालांकि, एलाईजा जांच न होने से इसकी विभागीय पुष्टि नहीं हो सकी। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर के आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। किसी में बुखार व अन्य बीमारी के लक्षण नहीं मिले। बालिका भी अब स्वस्थ बताई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी व पीएचसी पर बुखार के मरीजों की स्लाइडें बनाई जा रही हैं। अब तक 9830 स्लाइडें बन गई हैं। डेंगू का मरीज मिलने पर लार्वीसाइड के छिड़काव के साथ दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त है। फॉगिंग भी की जाएगी।