फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dengu three paisent find

Lalitpur News: डेंगू के तीन मरीज और मिले, संख्या हो गई दस

Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
dengu three paisent find
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को मड़ावरा क्षेत्र में दो और तालबेहट क्षेत्र में एक और मरीज मिलने से इनकी संख्या दस पर पहुंच गई है। तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हैरत की बात तो यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा ही नहीं है। डॉक्टर संभावित मरीजों की किट से जांच करा रहे हैं, पुष्टि होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें अधिकांश बुखार के मरीज आ रहे, जिन्हें डॉक्टर दवा देकर घर भेज रहे हैं। लेकिन जिन मरीजों की हालत गंभीर होती है उसकी डेंगू किट से जांच करने के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू की आशंका होने पर करीब 10 मरीज प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे मरीज भी है जिनकी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। सोमवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें दो मड़ावरा और एक तालबेहट क्षेत्र का मरीज है। पहले सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है जिनमें पांच लोग उपचार के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को लेकर सजग दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिला अस्पताल में डेंगू जांच की किट उपलब्ध है, अन्य जांचों की सुविधा मौजूद नहीं है। जिसके चलते डेंगू पॉजिटिव आने पर मरीज को झांसी भेजा जाता है।
-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ललितपुर।

दो दिन बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
पाली। कस्बा में डेंगू की चपेट में आए भाई-बहन की सूचना मिलने के दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और परिवार व आसपास के लोगों की जांच की। टीम ने आसपास के इलाके में दवा का छिड़काव कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed