फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration by keeping the dead body on the road for the arrest of the murderer

Lalitpur News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body on the road for the arrest of the murderer
ललितपुर। विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर ग्रामीण को मौत के घाट उतार देने के मामले में मृतक के परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ललितपुर-महरौनी मार्ग पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। किसी प्रकार पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन

थाना छिल्ला निवासी हरपाल (40) पर गांव के प्रभान सिंह उर्फ छोटू, रामराजा पुत्र काशीराम लोधी ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया था। जिससे हरपाल की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हरपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और ललितपुर-महरौनी मार्ग पर शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। जिससे सड़क मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों और परिजनों के प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर कोतवाली महरौनी सहित आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की बात पर अड़े रहे। पुलिस परिजनों को समझाते रहे और कार्रवाई करने का भरोसा देते रहे। करीब दो घंटे समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन

--------
हत्या का केस दो पर दर्ज, एक गिरफ्तार
लाठी डंडा से हमला कर हरपाल को मौत के घाट उतार देने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय की तहरीर पर प्रभान उर्फ छोटू, रामराजा पुत्र काशीराम लोधी निवासी ग्राम छिल्ला के खिलाफ मारपीट व हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक हत्यारोपी को प्रभान उर्फ छोटू को शुक्रवार को ग्राम खितवांस के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर लाठी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चांटा का उलाहना बना मौत की वजह
मृतक हरपाल के चाचा शिवराज सिंह ने बताया कि उसके भतीजे हरपाल के बहनोई जागेश्वर ने अपना मोबाइल छोटू को चार्ज करने को दिया था। जब जागेश्वर ने फोन वापस मांगा तो छोटू ने मना कर दिया था और जागेश्वर को चांटा मार दिया था। इसी बात का उलाहना देने के लिए जब हरपाल प्रभान उर्फ छोटू के पास गया तो यहां छोटू ने अपने भाई रामराजा के साथ मिलकर हरपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई थी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed