फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration by Brahmin community against former Zila Panchayat member

Lalitpur News: पूर्व जिपं सदस्य के खिलाफ विप्र समाज का प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Brahmin community against former Zila Panchayat member
ललितपुर। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य का ऑडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण महामंडल में काफी आक्रोश देखा गया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रईस राजपूत ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज की मातृ-शक्ति के विरुद्ध अत्यंत अमर्यादित, अपमानजनक एवं भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि यह कृत्य न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा और भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि रईस राजपूत पूर्व में भी कई अवसरों पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध इसी प्रकार की अभद्र टिप्पणियां कर चुका है, जिससे क्षेत्र में कई बार जातीय तनाव एवं हिंसा की आशंका बनी है। कार्यालय परिसर में ज्ञापन लेने पहुंचे डीएम अमनदीप डुली ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर प्रतीश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, रामदास श्रोतीय, मनमोहन चौबे, अभय मिश्रा धवारी, शुभम पस्तोर, डॉ दीपक पस्तोर, दीपेश उपाध्याय, नीलेश तिवारी, राहुल चौबे, अंशुल टोंटे, कृष्ण शर्मा, अजय दुबे, दिनेश पांडेय आदि के हस्ताक्षर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed