फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration against chit fund companies in collectorate

Lalitpur News: चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jan 2023 09:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against chit fund companies in collectorate
ललितपुर। चिटफंड कंपनी के खिलाफ ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के नेतृत्व में जमाकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान चिटफंड कंपनी से रुपया वापस दिलाने की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के जिला संयोजक अशोक बाथरे ने बताया कि जिले में छह से अधिक चिटफंड कंपनियां और सोसाइटी ने हजारों लोगों के साथ ठगी कर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस धोखाधड़ी एवं ठगी के मुकदमे लिखने में लापरवाही बरत रही है और पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने से जमाकर्ता अपने भुगतान के दावे 2019 में बने एक्ट और राज्य के वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियमों के तहत सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में पीड़ित लोगों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं और बारहवीं में मिली छात्रवृत्ति के 40 हजार रुपये की एक एफडी वर्ष 2012 में चिटफंड कंपनी में कराई थी। उसे कहा गया था कि पांच वर्ष में उसकी एफडी के रुपये दोगुने हो जाएंगे। लेकिन चिटफंड कंपनी उसके रुपये लेकर भाग गई। - क्रांति, राजघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच कंपनियों में वर्ष 2011 में करीब 35 लाख रुपये का निवेश किया था। उसके निवेश की मैच्योरिटी वर्ष 2017-18 में पूर्ण होने पर उसे निवेश की राशि के बदले एक करोड़ पांच लाख रुपया देने का आश्वासन दिया था। लेकिन कंपनियां उसके साथ ठगी करके चली गईं। - संतोष सेन, ग्राम गढौली कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed