{"_id":"0f3233b1bd9de61fa8626ac5b9e1f41a","slug":"demanded-for-cbi-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेज के कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैकेज के कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित
ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
मंगलवार को कचहरी परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ओलावृष्टि और सूखा से प्रभावित जिले को अकालग्रस्त घोषित कराए जाने, ओलावृृष्टि व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को फसल मुआवजा दिए जाने, अधिग्रहीत की गई जमीनों का उचित मुआवजा दिलाए जाने, किसानों के बच्चों का शिक्षण स्तर सुधारे जाने, पेयजल, सिंचाई सुविधा देने और पावर प्लांट में शिक्षित युवाओं को नौकरी दिलाए जाने संबंधी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।
धरना के दौरान नारेबाजी की गई। किसानों ने मांग रखी कि बुंदेलखंड पैकेज द्वारा कराए जिले में विभिन्न कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए तैनात शिक्षक व शिक्षिकाओं का विद्यालय में आना नियमित किया जाए। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, मर्दन सिंह यादव, धनीराम, शेरसिंह, राजपाल यादव, संतोष रिछारिया, अमित सेन आदि मौजूद रहे।