फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand traffic control

वर्णी चौराहे पर यातायात व्यवस्थित कराया जाए

Mon, 14 Dec 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
demand traffic control
ंपनी बाग में प्रदर्शन करते बुन्देलखण्ड विकास सेना के सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वर्णी चौराहे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर यातायात व्यवस्था व्यवस्थित कराया जाए।
विज्ञापन

शहर के कंपनी बाग में रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शहर के स्टेशन रोड पर स्थित वर्णी चौराहा अत्यधिक व्यस्ततम चौराहा है। चौराहा शहर के प्रमुख क्षेत्र स्टेशन रोड, सरकारी प्रमुख ऑफिस, पुलिस लाइन, कचहरी, जैन धर्म का प्रमुख क्षेत्रपाल मंदिर, गोविंद सागर बांध रोड, नई बस्ती आदि को जोड़ता है । व्यवस्थाएं न होने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई दुर्घटनाएं तो इतनी भीषण हो जाती हैं, कि लोगों की जान तक चली जाती है। वर्णी चौराहा को सुदृढ़ व सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाइट व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर व सांकेतिक साइन बोर्ड लगाए जाएं। बीते दिनों रात में दो वाहनों की भीषण टक्कर हुई थी। हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन आवश्यक कदम उठाते हुए वर्णी चौराहे समेत नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए। अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, सुधेश नायक, हेमंत रोड़ा, शत्रुघ्न यादव, विजय कॉफी, सिद्धार्थ शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, विनोद साहू, पुष्पेंद्र शर्मा, कदीर खा, अमित जैन, पंकज रैकवार, मनोज सैनी, हरविंदर सलूजा, दीपक सिंह, प्रदीप सोनी, श्यामू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed