फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand raised to free Hanuman temple land from the encroachment of strongmen; memorandum submitted to the SDM.

Lalitpur News: दबंगों के कब्जे से हनुमान मंदिर की जमीन मुक्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Aug 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to free Hanuman temple land from the encroachment of strongmen; memorandum submitted to the SDM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठगारी में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। दबंगों द्वारा मंदिर से लगी राम तलैया की एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिए जाने और पुजारी को धमकी दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम घनश्याम भारतीय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम नटयाना के कुछ लोगों ने मौजा ठगारी के आराजी नम्बर 136 में स्थित हनुमान मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। विपक्षी द्वारा वहां मकान निर्माण भी कराया जा रहा है। विरोध करने पर मंदिर के पुजारी फाल्गुन दास को जान से मारने की धमकी दी जा रही और पूजा करने से रोका जा रहा है। ज्ञापन पर पुजारी फाल्गुनदास, नरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, अमर पाल सिंह, मूलचंद, ओम पाराशर, विनोद कुमार, नन्हे सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed