{"_id":"623cacc54bc76753971c493f","slug":"demand-for-termination-of-cases-registered-in-violation-of-the-rules-of-kovid-19-protocol-lalitpur-news-jhs217307889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों के उल्लंघन में दर्ज मुकदमें समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों के उल्लंघन में दर्ज मुकदमें समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कोविड-19 प्रोटोकॉल लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत कोराना काल में दर्ज किए गए मुकदमों को समाप्त किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कार्यकाल में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापारियों आम नागरिकों के विरुद्ध ललितपुर, बांसी, तालबेहट आदि विभिन्न क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए थे उन मुकदमों को समाप्त करने के लिए उच्च न्यायालय प्रयागराज ने 10 जनवरी 2022 को एक आदेश पारित कर राज्य सरकार को आदेश दिए थे उसी आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शासनादेश संख्या 68/8 जनवरी 2022 को एक पत्र जारी कर प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर तीन माह के भीतर समस्त प्रकरणों को समाप्त कर उनकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के आदेश जारी किए गए थे। व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से कोरोना काल में दर्ज किए गए मुकदमा को अभिलंब समाप्त किए जाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित व्यापारियों के विरुद्ध विरधा मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे तुरंत समाप्त किया जाए। व्यापारी नेताओं ने मडावरा के गल्ला व्यापारी सुमित जैन पुत्र श्री पदम चंद जैन की दुकान पर 19 मार्च की रात्रि में हुई तीन लाख 87 हजार की चोरी की घटना की अविलंब रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का एवं घटना की खुलासा कराए जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देते समय प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नवीन सिंघई, लखन अग्रवाल, अनिल बबड़ी, नगर महामंत्री पंकज बिरधा, सतीश जैन बंटी बाजाज, मनोज सोनी , राजीव सुडेले, अंकित सतभैया, प्रीतम सराफ, अखिलेश चौधरी, मनोज छप्पन भोग, अवध बिहारी उपाध्याय, राजीव चौधरी, जैनेंद्र पंसारी, आनंद जैन अमित, हरीश सिघई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे