फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for laying cables on electric poles that have been standing for eight years

Lalitpur News: आठ साल से खड़े बिजली के खंभों पर केबल डलवाने की मांग

Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for laying cables on electric poles that have been standing for eight years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। क्षेत्र के ग्राम सिरसी स्थित नहर मोहल्ले में आठ वर्ष पहले बिजली के खंभे लगाए गए। खंभे लगने के बावजूद अब तक उन पर बिजली की लाइन नहीं डाली गई है, जिससे उपभोक्ताओं को निजी डोरी के सहारे बिजली आपूर्ति लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 200 की आबादी वाले नहर मोहल्ले में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए लगभग आठ वर्ष पहले 15 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 11 उपभोक्ताओं को कनेक्शन स्वीकृत कर दिए गए और मोहल्ले तक बिजली के खंभे भी लगा दिए गए। इसके बाद विभाग ने मीटर तो लगा दिए, लेकिन आज तक खंभों पर केबल लाइन नहीं डाली। बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए उपभोक्ताओं ने करीब 400 मीटर निजी डोरी लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की। वर्तमान में भी उसी व्यवस्था से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को हर वर्ष खराब होने वाली डोरी बदलवाने पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


000000000
फोटो-24
मोहल्ले के कई अन्य परिवार भी बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन 400 मीटर निजी डोरी लगाने का खर्च वहन करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में लोग विभाग से जल्द खंभों पर केबल लाइन डालकर स्थायी बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।-नेक सिंह राजपूत, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
फोटो-25
आठ साल पहले खंभे लग गए थे, लेकिन आज तक उन पर केबल नहीं डाली गई। मजबूरी में निजी डोरी से बिजली चला रहे हैं। हर साल डोरी बदलवाने में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।-मयंक कुमार, उपभोक्ता

000000000000000
वर्जन -
करीब आठ साल पहले का मामला है इस संबंध में जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।-देवी सिंह, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed